बीजिंग। चीन के हुबेई में एक अनोखा ही पेड़ देखने को मिला। दरअसल, इस पेड़ की खासियत है की यह एक 140 फुट लंबे पगोडा की छत पर लगा है। बताया जा रहा है, कि यह पेड़ करीबन 100 साल पुराना है और यह आज भी हरा-भरा है। जो भी पर्यटक वहां जाता है, उस पेड़ को देखकर उसके मन भी एक ही सवाल उठता है कि आखिर कैसे आज भी यह पेड़ यहां टिका हुआ है और इसे पानी कैसे दिया जाता है।
यह भी पढ़े- इस देश में आदमी ने कुत्ते को काटा, देखें पूरा Video...
इसके लिए विशेषज्ञों ने अनोखा रास्ता सुझाया है। इस पेड़ को इतनी ऊंचाई पर मौजूद होने के कारण इसे फायर इंजन के जरिए पानी दिया जाता है।
यह भी पढ़े- विश्व के इस कोने में पाया गया है सबसे बड़ा 8 किलोग्राम का मशरूम
इस पेड़ का एक वीडियो ‘पीपल्स डेली चाइना’ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अभी तक सोशल माडिया पर बड़ी मात्रा में देखा जा चुका है।
देखें पूरा वीडियो-