नई दिल्ली। दुनिया भर में कई ऐसे अजीबों-गरीब जीव हैं, जिनके बारे में आज तक विज्ञान में खोज नहीं की जा सकी है। पर जब अचानक ये दुनिया के सामने आते हैं तो लोग इन्हें देख कर लोग चौंक जाते ऐसा ही एक जीव हाल ही में सामने आया है। ब्रिटिश कोलंबिया के समुद्र में एक ऐसी मछली देखने को मिली है जिसका शरीर तो मछली जैसा है पर नाक सूअर जैसी है।
ये भी पढ़े-समुद्र तट के किनारे पाया गया रहस्यमयी जीव, देखकर लोगों की आंखें रह गई फटी
इस अजीबोगरीब मछली को एक 19 साल के शख्स निक मैकैबे ने पकड़ है। यह मछली 10 फीट लंम्बी है तथा इसका वजन 300 किलो करीब है। इस इस मछली की नाक बिल्कुल सूअर जैसी है। इतना ही नहीं नाक का रंग भी मछली के शरीर से मेल नहीं खाता। यहां आप को बता दें कि इस मछली की नाक का रंग गुलाबी है।
ये भी पढ़े-जापान में 19.84 लाख के बिके दो खरबूजे, जानिए क्या है इन दो खरबूजों का सच
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मछली कि उम्र लगभग 80 साल बताई गई है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया की हो सकता है कि किसी दुर्घटना का शिकार होने के कारण उसका रूप बदल गया होगा। मछली की नाक की चोट 40 साल पुरानी होने की आंशका है।