मुंबई।
जमीन से 35000 फीट की ऊंचाई पर विमान में एक बच्चे ने जन्म लिया है। इस बच्चे का जन्म जेट एयरवेज की सऊदी अरब से केरल आ रही फ्लाइट में हुआ। बच्चे के जन्म से उत्साहित जेट ऐयरवेज ने नन्हें मेहमान को पूरे जीवनभर फ्री हवाई यात्रा का पास देने की घोषणा की। हालांकि प्रसव पीड़ा की वजह से फ्लाइट की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
ये भी पढें - ये है भुलक्कड़ों का रेस्त्रां, यहां भड़कना मना है, जानें इस रेस्त्रां के बारे में
जेट एयरवेज के विमान 9डब्ल्यू 569 ने शनिवार देर रात 2.55 बजे दम्माम से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी। विमान में गर्भवती 29 वर्षीय सी. जोस सवार थीं। वह अकेले यात्रा कर रही थी। उड़ान के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद पायलट ने चिकित्सा आपात की घोषणा की और विमान मुंबई की तरफ मोड़ दिया। लेकिन विमान जब अरब सागर के ऊपर ही था, तभी शिशु का जन्म हो गया। विमान में सवार नर्स के जरिए चालक दल के सदस्यों ने प्रसव कराया। जोस के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
ये भी पढें - नशा कर गुटखा खाना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात
जेट एयरवेज की प्रवक्ता ने बतायाा कि बच्चे का जन्म जमीन से 35000 फीट की ऊंचाई पर हुआ। विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग करानी पड़़ी। जच्चा-बच्चा को अस्पताल ले जाया गया और वे दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि ऐयरवेज बच्चे की पूरी जिंदगी जेट एयरवेज के माध्यम से उड़ान भरने का खर्च उठाएगी। मुंबई पहुंचने के बाद विमान ने कोच्चि के लिए उड़ान भरी और करीब 90 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचा।