सहारनपुर।
शादी—ब्याह के अवसर पर अक्सर लोग नाचने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि यह उन पर भारी भी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ मामला उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ। बारात में घुड़चढ़ी कार्यक्रम के दौरान एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। दरअसल इस युवक ने कार्यक्रम के दौरान नाचते हुए एक सांप को अपने गले में डाल लिया और सांप ने युवक को डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें— प्रतियोगिता जीतने के चक्कर में खा लिया ज्यादा चिली बर्गर, फट गया पेट
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 1 बजे थाना नानौता के ग्राम खुडाना में सुधीर नाम के युवक की शादी थी। इस अवसर पर उसके दोस्त और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। सुधीर का दोस्त संजीव भी डांस कर रहा था कि तभी उसने वहां एक सांप को देखा। संजीव ने कुछ सोचा नहीं और सांप को पकड़कर अपने गले में डाल लिया और डांस करने लगा।
ये भी पढ़ें— इस दुल्हन ने अपनी शादी के दिन करवाया मुंडन,आपका दिल छू लेगी इसकी वजह
सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि संजीव को गले में सांप डालकर नाचते देख आसपास के लोग पीछे हट गए। उन्होंने बताया कि एक बार यह सांप उसके गले से नीचे भी गिर गया, लेकिन युवक ने उसे फिर अपने गले मे डाल लिया। इसी बीच सांप ने कई जगह युवक को काट लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बाद में सांप को खेत में खदेड़ दिया।