शाहजहांपुर।
शादी हो और नागिन डांस न हो, तो बात कुछ बनती नहीं है। लेकिन यहां मामला कुछ और ही है। एक दूल्हे को अपनी शादी में नागिन डांस करना महंगा पड़ गया। दूल्हे का नागिन डांस देखकर दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया और खूब समझाने पर भी नहीं मानी। अंत में दूल्हे को बिन दुल्हन की वापस लौटना पड़ा।
ये भी पढ़ें- 50 मिनट में खाएं तीन पराठे और पाएं नकद इनाम के साथ जिन्दगी भर मुफ्त खाने का तोहफा
दरसअल, मंगलवार रात को शाहजहांपुर में एक बारात आई। शरााााााब के नशे में धुत दूल्हे को दोस्तों के साथ नागिन डांस करते देख दुल्हन शर्मसार हो गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रियंका त्रिपाठी की शादी अनुभव मिश्रा से होनी थी। दोनों परिवार पहले से एक-दूसरे को जानते थे। मंगलवार को अनुभव बारात लेकर प्रियंका के घर पहुंचा।
ये भी पढ़ें- चीन में 5 मंजिला इमारत की छत पर दौड़ रहे हैं वाहन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
रस्मों-रिवाज के बीच जब दूल्हे बने अनुभव को औपचारिक तौर पर दुल्हन का परिवार बुलाने आया, उसी समय अनुभव को डीजे पर बज रहा नागिन गाना सुनाई दिया। इस गाने की धुन पर अनुभव ने दोस्तों के साथ नाचना शुरू कर दिया। यह सब देखकर दुल्हन का परिवार दंग रह गया। जब दुल्हन बनी प्रियंका को दूल्हे अनुभव की इस हरकत का पता चला, तो उसने तय कर लिया कि शराब में धुत अनुभव उसके लायक नहीं है और उसने शादी से इनकार कर दिया। परिवार वालों ने उसे खूब समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा। हालांकि जानकारी मिली है कि एक दिन बार दुल्हन बनी प्रियंका की शादी किसी और लड़के से कर दी गई।
ये भी पढ़ें- शादी में बीफ परोसने की जिद कर रहे थे लड़के वाले, लड़की वालों ने तोड़ दिया रिश्ता