Tuesday, April 23, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

नशा कर गुटखा खाना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

अंग्वाल न्यूज डेस्क
नशा कर गुटखा खाना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

बलिया।

एक दूल्हे को अपनी शादी में नशा करना और गुटखा खाना महंगा पड़ गया। शादी के लिए मंडल में जाने से पहले दूल्हे की हरकत जानकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे बारात को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा। घटना उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के  दोकटी इलाके की है। दोकटी थाना क्षेत्र के दामोदपुर दलित  बस्ती गांव में दलनछपरा निवासी धनपति राम के बेटे राजन की बारात 10 जून को आई थी।


ये भी पढें - बेटियों ने किए मां के दुख को दूर, अपनी मेहनत से घर के करीब ही खोदा कुआं

जानकारी के अनुसार, द्वारपूजा व अन्य कार्यक्रम के बाद जब दूल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा, तो वह शराब के नशे में था और गुटखा चबा रहा था। रस्म के अनुसार, जब दुल्हन की बहनें दूल्हे की आरती उतारने उसके पास गईं, तो उसके मुंह से शराब व गुटखे की बदबू आ रही थी। लड़कियों ने आरती छोड़ सारी बात जाकर दुल्हन संगीता को बता दी। पूरा किस्सा जानकार दुल्हन ने शराबी व नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि कुछ रिश्तेदार महिलाओं ने दुल्हन को समझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन ने कहा कि वह अपना जीवन किसी शराबी के साथ नहीं बांध सकती। दुल्हन के जिद पर अड़े रहने के बाद बारात बैरंग वापस लौट गई।

 

Todays Beets: