मुंबई। यू-ट्यूब पर एक लड़की के डांस का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक ही दिन में लाखों लोगों ने देखा है। इस वीडियो में लड़की पूराने गाने ...तू चीज बड़ी है मस्त मस्त... पर डांस करती नजर आ रही है। इस डांस को देखने के बाद लग रहा है कि जैसे किसी प्रोफेशनल ने ही डांस किया है। इस वीडियो को यूट्यूब पर इसी साल 3 अप्रैल को अपलोड किया गया था। यह वीडियो एक मिनट का है। इस वीडियो को अब तक 11,257,000 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। डांस करने वाली लड़की का नाम दीपा आयंगर है।
असल में यू-ट्यूब पर दीपा डांस नाम का एक पेज भी बना हुआ है। गाने में दीपा ने जो डांस किया है, वह रवीन टंडन द्वारा किए गए स्टेप्स से अलग हैं,जिनकी जमकर सराहना हो रही है।
देखिए डांस का वीडियो -