एक देश को पूरी तरह से घूमने में महीनों का समय लग जाता है। इसके लिए कई तरह के साधनों को उपयोग करना पड़ता है। इसके बाद भी कोई न कोई जगह छूट ही जाती है। अगर हम आपसे ये कहें कि दुनिया में ऐसे देश भी हैं जहां घूमने के लिए आपको सिर्फ एक घंटा चाहिए तो आपको लगेगा कि यह कैसा मजाक है। हम आपसे कोई मजाक नहीं कर रहे हैं बलिक यह सच्चाई है। फ्रांस के करीब मौजूद है मोनाको। इस देश को घूमने के लिए आपको सिर्फ 56 मिनट का समय चाहिए, वो भी पैदल।
बेहद खूबसूरत देश
मोनाको अपने आप में काफी खूबसूरत देश है। यहां आपको घूमने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं चाहिए। इस देश के तीन तरफ से फ्रांस की सीमा और एक तरफ से इटली की सीमा लगती है। यह देश केवल 1.95 वर्ग किलेमीटर में फैले होने से बेहद छोटा है। सबसे खास बात तो यह है कम जगह में होने की वजह से मोनाको देश, मोनाको शहर के नाम से भी जाता है।
सिर्फ 56 मिनट में लगा सकते हैं चक्कर
आपको बता दें कि मोनाको उत्तर पश्चिम यूरोप के मेडिटेर्नियन समुद्र के किनारे बसा मोनाको बहुत ही सुन्दर है। इस शहर का क्षेत्रफल इतना कम है कि आप एक दिन में ही कई बार इसका चक्कर लगा सकते हैं। मोनाको को पूरा घूमने में सिर्फ 56 मिनट लगते हैं।
दौलतमंद लोगों का निवास
इस देश को फॉर्मूला वन कार रेस के लिए खास पहचाना जाता है। यहां पर काफी दौलतमंद और राजसी खानदान के लोग रहते हैं। जिसकी वजह से फार्मूला वन कार रेस यहां की शानो शौकत भरी जिंदगी का एक हिस्सा है। इसके अलावा यहां पर नागरिकों को ग्लैमरस कसीनो, जीरो इनकम टैक्स व जबरदस्त सुरक्षा के अलावा और भी कई बड़ी सुविधाएं मिलती हैं।