अभी तक तो आपने इंसानों को इंसानों की नकल उतारते हुए देखा होगा। कहीं-कहीं पर पक्षियों को भी ऐसा करते हुए देखा जाता है लेकिन क्या आपने ऐसा कभी सुना है कि मछलियां भी इंसानों की तरह बातें कर सकती हैं वो भी व्हेेल जैसी भारी-भरकम मछली, शायद नहीं, लेकिन यह सच है। इसके बारे में हम आपको और विस्तार से बताने जा रहे हैं।
इंसानों की तरह आवाज
अमेरिका में किए गए वैज्ञानिकों ने एक किलर व्हेल को ट्रेन किया है जिसके बाद वो इंसानों की मिमिक्री करती है। बता दें कि 16 साल की मादा किलर व्हेल ‘पाॅपम’ इंसानों की आवाज में बोलती है। फ्रांस के एक अक्वेरियम में रहने वाली विकी को इंसानों की भाषा की ट्रेनिंग दी गई है। इसी के चलते वो इंसानों द्वारा बोलने वाले ‘हेलो’, ‘बाय-बाय’, जैसे शब्दों को उसी तरह दोहराती है। जब ये व्हेल आवाज निकालती है तो कुछ-कुछ हाथी के चीखने जैसी ध्वनि सुनाई देती है, लेकिन ये उसी ढंग में बोल लेती है जिस तरीके से इंसान बोलते हैं।
इस तरह आवाज निकालती है व्हेल
किलर व्हेल विकी, आवाज निकालने के लिए मुंह के पास बने ‘ब्लोहोल’ का सहारा लेती है। आवाज निकालते समय उसका बाकी शरीर पानी में डूबा रहता है और सिर्फ वो हिस्सा बाहर होता है जहां से वो सांस लेती है जिसे ब्लोहोल कहते हैं। शोधकर्ताओं ने विकी की आवाज का एक ऑडियो भी बनाया है। इसमें साफ सुना जा सकता है कि जिस तरीके से उसकी ट्रेनर हेलो, बाय-बाय, और वन-टू-थ्री कह रही है, उसी ढंग से व्हेल भी आवाज निकालकर तीनों चीजें दोहरा रही है।
पक्षियां करती हैं आवाज की काॅपी
जब विकी की आवाज को साउंड सॉफ्टवेयर की मदद से जांचा गया तो उसके तीन शब्द, इंसानों की आवाज से काफी मेल खा रहे थे। बता दें कि तोते, डॉल्फिन जैसे जानवरों को इंसानों की कॉपी करते पहले भी दिखा गया है लेकिन ये पहली बार है कि कोई किलर व्हेल इंसानों जैसी आवाज निकाल रही है।