Friday, April 19, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

जानें दुनिया की सबसे डरावनी जगह के बारे में, दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

अंग्वाल न्यूज डेस्क
जानें दुनिया की सबसे डरावनी जगह के बारे में, दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

अक्सर आपने भुतहा घरों के बारे में सुना होगा या फिर फिल्मों में देखा होगा। क्या आपको पता है कि दुनिया में आज भी ऐसी जगह मौजूद है जहां मृतात्मा का राज है और लोग वहां जाने से दिन में भी डरते हैं। जी हां, यह बात सच है। मैक्सिको के एक शहर में एक टापू पर हजारों डाॅल्स लटकी हुई हैं। वे इतनी डरावनी और भयानक दिखती हैं कि कई सालों तक इसे दुनिया की सबसे डरावनी जगह का दर्जा मिला हुआ था। आइए जानते हैं इस टापू के बारे में।

डरावनी डाॅल्स 

अगर आप भी इस टापू के बारे में सुनेंगे तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मैक्सिको के इस शहर का नाम Xochimilco है। असल में इस शहर के एक टापू के पेड़ों पर हजारों डॉल्स लटकी हुई हैं जो इतनी डरावनी लगती हैं कि आमतौर पर लोग इस जगह से गुजरने से भी बचते हैं। La Isla de las Muñecas नाम का ये टापू मैक्सिको की राजधानी से लगभग 2 घंटे की दूरी पर है। 


बुरी आत्मा से निजात पाने के लिए टांगी गुड़िया

ऐसा माना जाता है कि साल 1950 में ये टापू डाॅन जूलियन संताना का हुआ करता था जिन्होंने एक बार एक लड़की को यहां डूबते हुए देखा। वो लड़की को बचाना चाह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। ये भी कहा जाता है कि बाद में उस लड़की की आत्मा ने जूलियन को काफी परेशान करने लगी। बाद में किसी ने उन्हें बताया कि पेड़ों पर गुड़िया टांग कर इस तरह की आत्माओं से निजात पा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 1500 गुड़ियों को एक पेड़ पर लटका दिया।  

विश्व विरासत का मिला दर्जा 

आपको बता दें कि जूलियन की साल 2001 में हार्ट अटैक से मौत हो गई लेकिन उनके आखिरी शब्द भी यही थे कि डॉल्स को यहां से हटाया तो कुछ बहुत बुरा होगा। इसके बाद से ही वहां गुड़िया बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि इस जंगल से अभी भी उस लड़की के चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं। साल 1987 में यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल घोषित कर दिया है। सालों से यहां के पेड़ों और तारों पर लटकी गुड़िया बदलते मौसम के साथ और खौफनाक दिखाई देने लगी हैं।

Todays Beets: