देहरादून। अमूनन समुद्र में विशालकाय मछलियां मिलती ही हैं, लेकिन किसी नदी में समुंद्र की मछली आ जाए तो कुछ लोगों को चौंकना जायज है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के सल्ट में सामने आया है। वहां डेढ क्विंटल वाली विशाल मछली मछुआरों को नदी में कांटा डालते समय मिली। जिससे नदी पर मौजूद लोगों ने एक बड़ी डंडे पर रस्सी के सहायता से बांधकर गांव में लाए। इस मछली की खबर मिलते ही लोगों में इसे देखने की उत्सुकता इतनी बढ़ गई कि आस-पास के लोग भी देखने के लिए भीड़ लगाकर गांव में आ रहे हैं।
तो वहीं इस विशालकाय मछली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रामगंगा नदी के किनारे गांव के लोग अमूमन कांटा डालकर नदी में मछली पकड़ने का काम करते हैं। मछली पकड़ने की यह पंरपरा गांव में बहुत पुरानी है, लेकिन बीते दिन जब कुछ ग्रामीण नदी में मछली पकड़ने के लिए कांटा डाला तो उन्हें वहां एक डेढ क्विंटल की विशालकाय मछली मिली। कुछ जानकारों के अनुसार इस मछली को गौच कहते हैं।