दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें हैं। इन चीजों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पहले काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। लेकिन अब इंटरनेट और सोशल मीडिया के चलते इस तरह की जानकारियां पल भर में ही पूरी दुनिया में फैल जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोगों की लंबाई काफी कम होती है। इस गांव के लोगों की लंबाई क्यों नहीं बढ़ती है इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
बौनों का गांव
दरअसल ये गांव चीन में मौजूद है। चीन के शिनचुआ प्रांत में मौजूद इस गांव के बच्चों की लंबाई 2 फीट 1 इंच से 3 फीट 10 इंच तक होती है। लोगों की कम लंबाई ही लोग इसे बौनों का गांव कहने लगे हैं। अब यही इस गांव की पहचान बन गई है। यहां बच्चों की लंबाई बढ़ने का सिलसिला 5 से 7 वर्षों के बाद ही रुक जाता है। कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि 10 सालों के बाद बच्चों की लंबाई उनकी उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ती है।
जहरीली गैस का असर
आपको बता दें कि शिचुआन प्रांत में इस तरह का पहला वाकया साल 1991 में देखने में आया था। इसके बाद लोगों की लंबाई न बढ़ने के कारण का पता लगाने के लिए वहां की मिट्टी, पानी और वातावरण को लेकर कई शोध किए गए लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां एक बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया गया था इसके बाद से ही इस गांव के लोगों में यह समस्या पैदा होनी शुरू हो गई।