लंदन। बीते दो दिन पहले लंदन में दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाया गया। इस ने पूरे विश्व में सबसे बड़ा समोसा बोना का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस समोसे का वजन 153.1 किलोग्राम बताया जा रहा है। इस समोसे को लंदन की एक मस्जिद में बनाया गया था। मुस्लिम एड्स यूके नाम से एक संगठन ने इस समोसे को लोगों के लिए तैयार किया था। मस्जिद में इस समोसे को बनाने के दौरान वहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कर्मचारी भी मौजूद थे।समोसे के तैयार होने के बाद इस लुफ्त उाने के बाद इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज किया।
यह भी पढ़े- एक बंदर जो करवाता है अपनी शेविंग, देखें पूरा वीडियो
आपको याद दिला दें इस पहले जून 2012 में उत्तरी इंगलैंड के ब्रैडफोर्ड में 110.8 किलोग्राम का समोसा बनाया गया था। इस समोसे को बनाने वाले 26 वर्षीय प्रोजक्ट मैनेजर फरीद इस्लाम ने कहा, मेरा दिल बहुत तेजी से धड़क रहा था। यह बहुत तनाव पूर्ण स्थिति थी, लेकिन सबकुछ सफलता पूर्वक हो जाने के बाद काफी संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- मिर्ची खाकर था बुरा हाल फिर भी लगी थी खाने की होड़, जानें क्या था मामला