जोआन और क्रेग लांयस एक दूसरे को तब से जानते थे जब वह अपनी किशोरावस्था में ही थे। क्रेग को जोआन के लिए अपनी भावनाएं बताने में 30 साल लगे हिम्मत जुटाने के लिए। जब आखिरकार उसने जोआन से कहा कि वह उससे प्यार करता है तो दोनों ने सगाई कर ली , लेकिन इसके कुछ दिन बाद क्रेग को पता चला कि उसके कैंसर है और वह अब कैंसर की आखिरी स्टेज पर है। उसके पास महज कुछ महीनो की जिंदगी ही बची थी। इस खबर ने जोआन और क्रेग को हिलाकर रख दिया। यह सब जानने के जोआन उनके साथ बचे समय को खुशी, प्यार से खास बनाकर जीना चाहती थी।
यह भी पढ़े- ताईवान आइए और उठाइए गड़ासा मसाज का लुत्फ
इसलिए उन्होंने अपनी शादी के दिन मुंडन करवाने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने कैंसर पीड़ित लोगों के लिए कुछ सहायता करने का फैसला लिया। इस प्रयास में उन्होंने क्रेग का साथ देने के लिए सब दोस्तों और परिवार के लोगों के सामने अपनी शादी के दिन मुंडन करवा लिया। जोआन ने आपने बालो को भी एक संस्था को दान में दे दिया जो कैंसर पीड़ितों के लिए विग बनाती है। साथ ही अपनी शादी के दिन उन्होंने फंड इक्ट्ठा करके दान में दिया।
यह भी पढ़े- 50 साल तक लिव इन में रहने के बाद मोक्ष के लिए 80 साल की उम्र में रचायी शादी
इस खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली कहानी का दुखी अंत तब हुआ जब शादी के बाद क्रिसमस पर क्रेग की मुत्यु हो गई। इस पूरे संमय उनके साथ रहे उनके करीब दोस्त ने बताया कि उनके वेडिंग रिसेप्शन पर जोआन का मुंडन कराना और उसकी वजह जानना बेहद दर्द भरा था। इससे सबतकी आंखे नम कर दी थी। इसके बावजूद उन दोनों के बीच का प्यार इस तरह सारे माहौल में बिखरा हुआ महसूस हो रहा था कि सारे मेहमानों के लिए वह शादी एक खूबसूरत यादगार लम्हा बन गई।
यह भी पढ़े- दुनिया भर के यात्री इन अजीबो-गरीबो चीजों को साथ लेकर करना चाहते हैं हवाई यात्रा पर