जब भी कोई शिशु जन्म लेता है तो सबसे पहले डॉक्टर बताते हैं कि बेटा हुआ है या बेटी। हालांकि आज हम आपके सामने दुनिया के एकमात्र ऐसे बच्चे के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसके जैंडर का पता लगाने में डॉक्टरों ने भी हार मान ली है। वह भी उस बच्चे का जेंडर नही पता लगा पाए। कनाडा में एक आठ साल का बच्चा है जिसका कोई जेंडर नहीं है। इस बच्चे का नाम शेरिल अतली है। वह दुनिया का ऐसा पहला बच्चा है जिसका कोई जेंडर नहीं है। हाल ही में शेरिल का ब्रिटिश कोलंबिया हेल्ड कार्ड बना है। इसमें उसके जेंडर में न तो एफ और न ही एम लिखा गया है। उसकी जगह यू लिखा गया है। इसका अर्थ है अननोन।
रिपोर्ट के अनुसार शेरिल के परिजन भी नॉन-बाइनरी ट्रांसजेंड हैं। इस सब पर कोरी ने कहा कि वह अपने बच्चे के पालन पोषण अलग तरह से करेंगी। मैं उसे जेंडर से अलग सिर्फ एक बच्चे के रूप में पहचानती हूं। उसे लड़का या लड़की के दायरों से बाहर रखूंगी।