पटना । बिहार के गोपालगंज जिले से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद उस महिला ने भी सांप को कई बार काट लिया। महिला को इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शरीर में जहर फैलने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बाद में पता चला कि महिला को कांटने के कुछ ही देर बाद सांप की भी मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला को सांप को काटने की सलाह गांव वालों ने ही दी थी, जिसे मानते हुए महिला ने कई बार सांप पर अपने दांत गाढ़ते हुए उस काटा था। अपने दांतों से काट लिया था।
यह भी पढ़े- शेरों के झुंड के बीच महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एंबुलेंस को आधे घंटे तक रोके रहे 12 शेर
रिपोर्ट के मुताबिक, 50 साल की रंजती देवी शयापुर गांव में रहती थी। उनके पति नरेश चौबे एक किसान हैं। चौबे ने बताया कि गांव के कई बूढ़े लोगों ने उन्की पत्नी को सलाह दी थी कि वह सांप को कांट ले, उससे उनके शरीर का जहर खत्म हो जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि गांव वाले ही सांप को पकड़कर लाए थे। रजंती के काटने के तुरंत बाद ही सांप की मौत हो गई थी। रंजती के पति ने बताया कि उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे तुंरत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि अब जहर पूरे शरीर में फैल चुका है उन्हें बचाया नहीं जा सकता है।
यह भी पढ़े- इस गांव में हर घर के पास है अपना हवाई जहाज,लोगों के लिए बना आकर्षण का केन्द्र