नई दिल्ली। पार्टी में गाने की बात आने पर अमूमन आपने कई लोगों को सुना होगा कि उनकी आवाज अच्छी नहीं है, वो तो बस बाथरूम सिंगर हैं। ये बात कई मायनों में सच भी है कई लोग नाहते वक्त जमकर गुनगुनाते हैं। पर आप तब क्या कहेंगे जब एक गोरिल्ला भी नाहते वक्त गुनगुनाए। आपके मन में विचार आएगा कि क्या वह कोई गीत गुनगुना रहा है या अपनी मस्ती में कोई धुन गा रहा है। कहने सुनने में ये बातें थोड़ी अजीब जरूर लगेंगी लेकिन हाल में वारयल हो रहे एक वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे। इस वीडियो में गोरिल्ला न सिर्फ गा रहा है बल्कि वह नाच भी रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जोला...द डांसिंग गोरिल्ला नाम से सुर्खियां बंटोर रहा है।
यह भी पढ़े- पानी मे गिरे हाथी के बच्चे को कैसे बचाया उसके माता-पिता ने,देखें पूरा वीडियो....
बता दें कि वीडियो में नाच गा रहा गोरिल्ला टेक्सास के डल्लास जू में रहता है। अमूमन यह गोरिल्ला मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहता है। इस गोरिल्ले का नाम जोला है, जो जू के सबसे ज्यादा चहेते जानवरों में से एक है। हाल में जोला ने नाहते हुए गुनगुनाने और नाचते हुए लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान जू में घूमने आए एक दर्शक ने जोला का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर उसके बाद तेजी से वायरल हो रहा है।इस वाडियो को 20 जून को यूट्ब पर अपलोड किया गया। महज चार दिन के अंदर इस वीडियो को पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यह भी पढ़े- यहां भैंस चराने के लिए मिल रही सैलरी, अनपढ़ों को मिल रहा रोजगार
इस वीडियो में आपको जोला बाथिंग टब में 'ब्रेकडांस' दिखाई देगा, जिसे देख हंसते-हंसते आपके भी पेट में दर्द हो जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि गोरिल्ला और इंसान के डीएनए में लगभग काफी हद तक समानता पाई जाती हैं। गोरिल्ला की आदतें कुछ-कुछ इंसानों जैसी होती हैं। यह पहली बार नहीं है जब जोला का डांसिंग टेलेंट सामने आया है। इससे पहले भी जोला को 2011 में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कमरे में पानी के बीच नाचते हुए देखा गया था।
यह देखें पूरा वीडियो-