नई दिल्ली । जिन छात्रों ने इस बार नेट परीक्षा दी थी उनके लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने एक खास व्यवस्था की है। CBSE ने UGC NET 2017 के लिए आंसर की जारी कर दी हैं। अब ऐसे में जिन छात्रों ने इस बार 5 नवंबर 2017 को आयोजित नेट की परीक्षा दी थी वो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। इस परीक्षा का रिजल्ट जनवरी 2018 में जारी हो सकता है। इतना ही नहीं नेट की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। सवालों को चैलेंज करने का समय 18 दिसंबर को 11:59pm तक है।
चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे जांच सकते हैं आंसर की। इसके लिए आपको पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको यहां आंसर की का लिंक दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा। इस पेज पर आप मांगी गई जानकारियों को भर दें। इसके बाद ही आपको ओएमआर (OMR) शीट के रूप में आंसर की दिखेगी जिसका आप प्रिंट आउट ले सकते हैं।