Friday, April 19, 2024

घर में मांगलिक कार्यों को 1 माह के लिए टाल दें, 15 दिसंबर से लग रहा है खरमास

अंग्वाल न्यूज डेस्क
घर में मांगलिक कार्यों को 1 माह के लिए टाल दें, 15 दिसंबर से लग रहा है खरमास

एक बार फिर से मांगलिक कार्यों पर अंकुश लगने का समय आ रहा है। आगामी 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है, जिसके चलते सभी प्रकार के मागलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इस वर्ष यह खरमास 15 दिसंबर को आधी रात के बाद 3:01 बजे शुरू होगा। उस समय सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य धनु राशि में 14 जनवरी 2018 की दोपहर 1:47 मिनट तक रहेंगे। नवग्रहों में सूर्य का प्रमुख स्थान है। सूर्य प्रत्येक माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य जब वृश्चिक राशि से धनु में प्रवेश करते हैं, तब उस मांगलिक कार्य नहीं होते। शनि पहले से ही धनु राशि में हैं।


15 दिसंबर के बाद सूर्य और शनि के एक साथ धनु राशि में होने से कई अप्रत्याशित घटनाएं देखने-सुनने को मिले सकती हैं।असल में 15 दिसंबर को आधी रात के बाद यानी 03:01 बजे सूर्य राशि परिवर्तन करेगा, जिसके चलते कई घटनाएं सामने आएंगी। वहीं पूरे एक माह बाद यानी 14 जनवरी 2018 को मध्याह्न 01:47 बजे सूर्य धनु राशि में ही रहेगा। 

Todays Beets: