Saturday, April 20, 2024

इन राशि वालों को साल 2018 में मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए इनके हिस्से आएगी कड़ी मेहनत

अंग्वाल न्यूज डेस्क
इन राशि वालों को साल 2018 में मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए इनके हिस्से आएगी कड़ी मेहनत

वर्ष 2017 आपके लिए जैसा भी रहा हो लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी राशि के अनुसार, 2018 में ग्रहों की दशा आपके लिए किस तरह रहेगी। असल में आगामी साल में मंगल ग्रह 8 बार राशि परिवर्तन करेगा। इसी तरह सूर्य 12 राशियों में तो बुध 11 राशियों में भ्रमण करेगा। गत 26 अक्तूबर से शनि ने धनु राशि में प्रवेश किया है। इन ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का असर हमारे जनजीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में इस बार खास तौर पर हम उन छात्रों की बात कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में बोर्ड की परीक्षाएं देंगे, साथ ही कुछ प्रतियोगिताओं के पेपर देंगे। इसके साथ ही कई ऐसे युवा भी होंगे जो अपनी पहली नौकरी के लिए टेस्ट देंगे तो कई अपनी नौकरी बदलने के मूड में हैं। ऐसे लोगों के लिए आने वाला 2018 कैसा रहेगा, इसकी जानकारी दे रहे हैं हम... । हम बताएंगे कि किस राशि के लिए आने वाला साल काफी शुभ होने जा रहा है तो किन राशि के लोगों को थोड़ा सचेत होने की जरूरत है। 

मेष - इस राशि के छात्रों के लिए फरवरी 2018 काफी लाभदायी होगी। इस राशि के जातकों पर से शनि की ढैया खत्म होगी। वहीं इस राशि के जातकों पर अक्टूबर में गुरु वृश्चिक राशि में आएंगे। इस राशि के जातकों को अगर पिछली बार कुछ परिक्षाओं में असफलता हाथ लगी थी तो इस बार उन्हें सफलता मिलेगी। 

 

वृष - इस राशि के जातकों पर हालांकि शनि की ढैया चल रही है लेकिन गुरु के सातवे भाव में आने से राहत मिलेगी। मार्च-अप्रैल के दौरान दी जाने वाली परीक्षाएं अच्छे परिणाम लेकर आएंगी। हालांकि जुलाई के बाद जो परीक्षाएं आएंगी उसमें इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।

 

 

 

मिथुन- यह साल इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला फल देने वाला साबित होगा। अगर किसी नौकरी और दाखिले के लिए कोई परिक्षा देंगे तो वह अच्छा रहेगा। जुलाई से सितम्बर के बीच के सफलता  भी मिलेगी। राशि का स्वामी बुध मार्च के बाद ही अनुकूल होगा। बेहतर होगा इस राशि के जातक हनुमान चालीसा का लगातार करें, लाभ होगा।

 

 

कर्क - इस राशि के जातक के लिए मार्च तक का समय काफी फलदायी होगा। पूरे साल किसी भी प्रकार की परीक्षा देने पर आपको सफलता हाथ लगेगी। अक्तूबर के करीब अच्छी खबर मिल सकती है। 

 

सिंह - वर्ष 2018 इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। गुरु अक्टूबर के बाद चौथे  भाव में होंगे. शनि पांचवे  भाव में होंगे. इसका शुभ परिणाम मिलेगा। 

 

 

कन्या - इस राशि के जातक अगर 10वीं-12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं तो उनके लिए यह समय काफी लाभकारी साबित होगा, लेकिन अक्टूबर के बाद इस राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा कठिन होगा, क्योंकि राहु 11वें स्थान में आ जाएगा। ऐसे में बेहतर होगा आप शनिवार को कबूतरों को बाजरा, मक्का खिलाएं। 

 

 


तुला - मार्च तक परीक्षाओं में काफी मेहनत करने की जरूरत है, हालांकि जून से अक्टूबर तक के बीच अगर कोई प्रतियोगिता और नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। शनि के तृतीय भाव में होने के चलते आपको इसका फल मिलेगा। बेहतर होगा आप सुबह उठकर सूर्य को जल चढ़ाये , ताँबे का छल्ला धारण करें। 

 

 

वृश्चिक - अगर अपने पुराने करियर से परेशान होकर अपना करियर नए क्षेत्र में बनाने की सोच रहे हैं तो अनुकूल समय है। कुछ छात्रों की रुकी हुई पढ़ाई एक बार फिर से शुरू हो सकती है। इस साल जिस भी तरह की प्रतियोगिता में हाथ आजमाएंगे सफलता हाथ लगेगी। 

 

 

धनु - इस राशि के जातकों का  गुरु 11वें भाव में होगा। उसके बाद अक्टूबर  माह में 12 वे स्थान पर चले जाएंगे. अगर आप पढ़ाई या एग्जाम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो संभव होगा। इस वर्ष बुध और गुरु तीनों ही एग्जाम में सफलता दिलाएंगे। यह साल हर एग्जाम में मेहनत करने से ज़रूर सफलता मिलेगी। 

 

 

मकर - मकर राशि के जातकों के लिए इस समय गुरु बहुत अनुकूल होंगे लेकिन शनि की साढ़ेसाती होगी। ऐसे में बेहतर होगा किसी भी प्रतियोगिता को हल्के में न लें। मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि राहु से परेशानी बढ़ सकती है तब राहु का उपाय करें। 

 

 

कुम्भ- राशि के जातकों के लिए इस साल पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी। शनि  शुभ 11वें भाव में रहेंगे जो बहुत मेहनत करवाएंगे। जो छात्र पढ़ाई में एकाग्रता के साथ प्रयास करेंगे, उन्हें ही सफलता मिलेगी। बेहतर होगा इस राशि के जातक गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें। 

 

 

मीन - पिछले साल मिली असफलता का इस बार इस राशि के जातक भरपूर भरपाई कर सकते हैं। अक्टूबर  माह से पहले राशि का जातक अगर कोई परीक्षा देता है तो उसे उसका अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन बीच-बीच में आपका ध्यान जरूत भंग होगा, जिससे आप अपनी सफलता से दूर हो सकते हैं। ऐसे में अपनी बुद्धि को एकाग्र रखें। 

Todays Beets: