Friday, April 19, 2024

गंगा दशहरा पर जमकर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, क्या है इस दिन में खास

अंग्वाल न्यूज डेस्क
गंगा दशहरा पर जमकर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, क्या है इस दिन में खास

नई दिल्ली ।  भारत की सभी नदियों में से गंगा को सबसे ज्यादा पावन माना जाता है। आज पूरे भारत में लोग दूर-दूर से गंगा स्नान के लिए पहुंचे। कहा जाता है की आज के दिन गंगा मे स्नान करने के बाद दान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते है। गंगा दशहरा के दिन गंगा मे स्नान का विशेष महत्व है । मान्यता है कि इस दिन गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। आज के दिन गंगा में स्नान करने के बाद दान-दक्षिणा करने से सभी मनोकामनएं पूर्ण होती है और पापों का नाश होता है।

ये भी पढ़े- ये हैं भारतीय महिला खेल जगत का भविष्य, दुनियाभर में चलता है इनका सिक्का

हिन्दू कैंलेंडर के अनुसार , हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा मलमास में पड़ने के करण इसका विशेष महत्व है। आज के दिन जप ,तप और व्रत करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। साथ ही आज के दिन जो भी वस्तु दान करें उनकी संख्या 10 होनी चाहिए। 


ये भी पढ़े- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान! निपाह वायरस को लेकर अलर्ट हुआ जारी

गंगा में स्नान का शुभ समय आज शाम 6:30 बजे तक का है। यहां आप को बता दे की पुराणो में वर्णित आख्यान के अनुसार पूर्वाह व्यापिनी ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को हस्त नक्षत्र में जब 10 योग विघमान थे, तब गंगा का आगमन धरती पर हुआ था। इस वजह से इस गंगा दशहरा को खास माना गया है।

Todays Beets: