देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। देवभूमि के सियासी रण में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक नहीं की है। 70 विधानसभा सीटों को पर पार्टी के टिकट पर कौन चुनाव लड़ेगा, अब इस सवाल का जवाब जल्द मिलने जा रहा है। खबर है कि मकर संक्रांति पर भाजपा संगठन अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने संकेत दिए हैं कि मकर संक्रांति के दिन पार्टी आलाकमान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगा।
भाजयुमो का टोल-फ्री नंबर
देहरादून में शुक्रवार को भाजयुमो के टोल-फ्री नंबर की लांचिंग में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि टिकटों को लेकर विधानसभावार सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पहली सूची मकर संक्रांति पर जारी कर दी जाएगी। पहली सूची में अधिकतर मैदानी क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम रहेंगे। इसके बाद दूसरी सूची पर्वतीय क्षेत्रों की सीटों पर फोकस रहेगी।
टिकट पर आलाकमान करेगा फैसला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों के नाम पर आलाकमान ही अंतिम निर्णय करेगा। वहीं इन सबसे इतर यह बात भी सामने आ रही है कि कई वरिष्ठ कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी को लेकर सीधे केंद्र में दस्तक दे रहे हैं। हालांकि इनके ट्रैक रेकार्ड पर भी फीडबैक प्रदेश से ही मांगा जा रहा है।इन उम्मीदवारों को टिकट संभव -
बागेश्वर – चंदन राम दास कपकोट – बलवंत सिंह भौर्याल पिथौरागढ़- प्रकाश पंत
डीडीहाट – बिशन सिंह चुफाल गंगोलीहाट – खजान गुड्डू अल्मोड़ा – कैलाश शर्मा
रानीखेत – अजय भट्ट जागेश्वर – सुभाष पाण्डेय सल्ट – सुरेन्द्र जीना
सोमेश्वर – रेखा आर्य लोहाघाट – पूरन सिंह फर्त्याल हल्द्वानी – रेनू अधिकारी
कालाढूंगी – बंशीधर भगत लालकुंआ – हेमंत द्ववेदी रामनगर – दीवान सिंह विष्ट
भीमताल – गोविंद सिंह बिष्ट रुद्रपुर – राजकुमार ठुकराल किच्छा – राजेश शुक्ला
सितारगंज – सौरभ बहुगुणा गदरपुर – अरविंद पाण्डेय जसपुर – शेलेंद्र सिंघल
काशीपुर – हरभजन सिंह चीमा खटीमा – पुष्कर धामी नानकमत्ता – प्रेम सिंह राणा
गंगोत्री – गोपाल रावत पुरोला – माल चंद टिहरी – लाखी राम जोशी
घनसाली – शक्ति लाल प्रतापनगर – विजय पंवार गुड्डू नरेंद्रनगर – सुबोध उनियाल
देवप्रयाग – विनोद कंडारी बद्रीनाथ – सतपाल महाराज थराली – बलबीर घुनियाल
कर्णप्रयाग – ऋतू खंडूरी केदारनाथ – अजेंद्र अजय रुद्रप्रयाग – मातबर सिंह कंडारी
श्रीनगर – धन सिंह रावत पौड़ी – मुकेश कोली लैंसडौन – दिलीप रावत
कोटद्वार – शैलेंद्र रावत रायपुर – उमेश शर्मा डोईवाला – त्रिवेंद्र रावत
कैंट – हरबंश कपूर सहसपुर – सहदेव पुंडीर मसूरी – गणेश जोशी
विकासनगर – मुन्ना चौहान ऋषिकेश – प्रेम अग्रवाल हरिद्वार – मदन कौशिक
रानीपुर – आदेश चौहान ग्रामीण – स्वामी यतीश्वरानंद लक्सर – संजय गुप्ता
कलियर – आदेश सैनी भगवानपुर – सुबोध राकेश ज्वालापुर – सुरेश राठौर
खानपुर – कुंवर प्रणव चैम्पियन