देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। मिशन 2017 के चुनावी रण में कांग्रेस खेमे के उम्मीदवारों को चित्त करने के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी नामों पर पार्टी के अंदर अभी गहन मंथन चल रहा है और सूची को अंतिम रुप देने का काम जारी है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही पार्टी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर देगी।
इन उम्मीदवारों को टिकट संभव -
बागेश्वर – चंदन राम दास कपकोट – बलवंत सिंह भौर्याल पिथौरागढ़- प्रकाश पंत
डीडीहाट – बिशन सिंह चुफाल गंगोलीहाट – खजान गुड्डू अल्मोड़ा – कैलाश शर्मा
रानीखेत – अजय भट्ट जागेश्वर – सुभाष पाण्डेय सल्ट – सुरेन्द्र जीना
सोमेश्वर – रेखा आर्य लोहाघाट – पूरन सिंह फर्त्याल हल्द्वानी – रेनू अधिकारी
कालाढूंगी – बंशीधर भगत लालकुंआ – हेमंत द्ववेदी रामनगर – दीवान सिंह विष्ट
भीमताल – गोविंद सिंह बिष्ट रुद्रपुर – राजकुमार ठुकराल किच्छा – राजेश शुक्ला
सितारगंज – सौरभ बहुगुणा गदरपुर – अरविंद पाण्डेय जसपुर – शेलेंद्र सिंघल
काशीपुर – हरभजन सिंह चीमा खटीमा – पुष्कर धामी नानकमत्ता – प्रेम सिंह राणा
गंगोत्री – गोपाल रावत पुरोला – माल चंद टिहरी – लाखी राम जोशी
घनसाली – शक्ति लाल प्रतापनगर – विजय पंवार गुड्डू नरेंद्रनगर – सुबोध उनियाल
देवप्रयाग – विनोद कंडारी बद्रीनाथ – सतपाल महाराज थराली – बलबीर घुनियाल
कर्णप्रयाग – ऋतू खंडूरी केदारनाथ – अजेंद्र अजय रुद्रप्रयाग – मातबर सिंह कंडारी
श्रीनगर – धन सिंह रावत पौड़ी – मुकेश कोली लैंसडौन – दिलीप रावत
कोटद्वार – शैलेंद्र रावत रायपुर – उमेश शर्मा डोईवाला – त्रिवेंद्र रावत
कैंट – हरबंश कपूर सहसपुर – सहदेव पुंडीर मसूरी – गणेश जोशी
विकासनगर – मुन्ना चौहान ऋषिकेश – प्रेम अग्रवाल हरिद्वार – मदन कौशिक
रानीपुर – आदेश चौहान ग्रामीण – स्वामी यतीश्वरानंद लक्सर – संजय गुप्ता
कलियर – आदेश सैनी भगवानपुर – सुबोध राकेश ज्वालापुर – सुरेश राठौर
खानपुर – कुंवर प्रणव चैम्पियन
हालांकि इस संभावित उम्मीदवारों के नामों पर अंमित वक्त पर कुछ फेरबदल होने की भी पूरी संभावना है। गौरतलब है कि साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए काफी अहम हैं। एक तरफ कांग्रेसी खेमा मुख्यमंत्री हरीश रावत की नीतियों को जनकल्याणकारी बता कर जनता को रिझाने की कोशिश कर रही है, तो वहीं भाजपा नेता प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचारियों और घपलेबाजों की सरकार बताकर उनके खिलाफ चुनावी माहौल बना रही है। पार्टी संगठन ने कार्यकर्ताओं को साफ निर्देश दिए है किं वह राज्य भर में मोदी सरकार की नीतियों को बताए, ताकि चुनाव में उसका फायदा उठाया जा सके।