दार्जिलिंग की चाय - भारत में चाय की चुस्की का स्वाद दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आसाम और दार्जिलिंग की चाय लोगों को अपने आप ही अपनी ओर खींचती है।
ताजमहल - प्यार की निशानी ताज महल का दीदार करने के लिए हर साल भारी संख्या में सैलानी आगरा पहुंचते हैं। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई देश हो जहां लोग भारत के ताजमहल का जिक्र नहीं करते हों।
सांस्कृति धरोहर - भारत में हर धर्म के पर्व और त्योहार को मनाया जाता है। यहां की पोशाक, वेश-भूषा, समेत तमाम चीजें लोगों को अपनी ओर खींचती हैं। शायद यही वजह है कि सारी दुनिया में भारत की संस्कृति अपनी अलग पहचान रखती है।
बंगाल टाइगर - पश्चिम बंगाल के बंगाल टाइगर दुनिया के हर देश में प्रसिद्ध हैं, इन्हें देखने के लिए दुनियाभर के लोग भारत आते हैं। भारत में इन टाइगर की प्रजाती को बचाने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।
क्रिकेट की दीवानगी - भारत में क्रिकेट धर्म के रूप में जाना जाता है। यहां क्रिकेट के लिए लोगों की दीवानगी दुनियाभर में मशहूर है। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुल्कर को क्रिकेट के भगवान के नाम से पूजा जाता है।
भारत का योग - भारत में योग की प्रथा सदियों से चली आ रही है। हाल ही में योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने के बाद बाद इसे विश्व पटल पर पहचान मिली।
भारत का जायका - भारत में बनने वाले शाकाहारी समेत मासाहारी व्यंजन दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां के मसालों की खुशबूं करोड़ों लोगों को भारत की ओर खींचती है।
सिनेमा - भारतीय सिनेमा बॉलिवुड दुनिया में अलग पहचान बना चुका है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जैसे सरीके कलाकारों की वजह से भी भारत को जाना जाता है।