इण्डोनेशिया - इन घरों को पहली नज़र देखने में ऐसा लगता है कि मानो अंतरिक्ष में एलियंस का यही ठिकाना हो।
सर्बिया - पानी के बीचों बीच एक पत्थर के उपर किसी तरह इस कुटिया को बनाया गया है। इस घर तक पहुंचने के लिए भी पानी से होकर जाना पड़ता है।
लेबनान - इस घर को पहली नज़र देखने में ऐसा लगता है कि मानो सड़क किनारे कोई प्लेन खड़ा हो। लोग इसके सामने से गुजरते हुए इस घर की खूबसूरती को निहार सकते हैं।
फ्रांस - एक शैल के आकार का बना यह घर कांच से बना है। इस घर में ज्यादा लोगों के ठहरने की व्यवस्था नहीं है।
आईवरी कोस्ट - मगरमच्छ के आकार का बना यह घर देखने में बेहद ही अजीब लगता है। लंबे क्षेत्र में बने इस घर में एक साथ कई लोग रह रहे हैं।
चीन - चलता फिरता यह घर सिर्फ चीन जैसे देशों में ही पाया जाता है। तस्वीर में दिख रहा है कि एक शख्स बड़ी आसानी से अपने घर को कंधो पर उठाकर दूसरी जगह लेकर जा रहा है।
मैक्सिको - विशालकाय पर्वत के नीचे बना यह घर देखने में किसी अजूबे से कम नहीं है। जुगाड़ के समान से यहां इस घर को बनाया गया है।
जापान - फूटबॉल के आकार का बना यह घर एक फूटबॉल प्रेमी ने ही बनाया है। हवा में झूलते इस घर का डिजाइन भी अलग तरह से बनाया गया है।
अमेरिका - अमेरिका में भी आपको चलते फिरते घर देखने को मिल जाएंगे। यहां इन घरों को कोई शख्स कंधों पर रखकर नहीं बल्कि गाड़ियों के सहारे चलाकर ले जाया जाता है।
ऑस्ट्रिया – गाड़ी नुमा दिखा रहा यह घर आस्ट्रिया में बना है। इस घर को पहली नज़र में देखने में लगता है कि मानो घरों की कतार में बड़ा वाहन खड़ा हो।