भारत के सबसे ज्यादा हरियाली वाले राज्यों की सूची में मिजोरम नंबर-1 की पायदान पर है। यहां का लगभग 90 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र हरियाली से ढका हुआ है।
इस क्रम में दूसरे नंबर पर अरूणाचल प्रदेश है। यहां बड़ी संख्या में वन पाए जाते हैं। यहां का लगभग 80 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र हरा-भरा है
इस सूची में नंबर-3 पर नागालैंड आता है। यहां की करीब 79 फीसदी भूमि हरियाली से ढकी हुई है।
राज्यों की इस सूची में चौथे नंबर पर है मेघालय। यहां का 78 प्रतिशत क्षेत्र जंगलों और वनों से ढका है।
सूची में नंबर-5 की पायदान पर है मणिपुर है। मणिपुर का लगभग 77 प्रतिशत क्षेत्र भी प्रकृति से भरपूर है।
नंबर-6 पर मणिपुर का पड़ोसी राज्य त्रिपुरा है। इसका 76 प्रतिशत क्षेत्र हरियाली से परिपूर्ण है। यहां भी प्रकृति का अनोखा रूप देखने को मिलता है।