सिंगापुर में 29 अक्टूबर से खेली जाने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फॉरवर्ड वंदना कटारिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान घोषित किया गया।
वंदना कटारिया अब तक कुल 149 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं और इनमें उसने 40 गोल किए हैं।
टूर्नामेंट में भारत के अलावा गत विजेता जापान, चीन, कोरिया और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी।
हरिद्वार से लगे रोशनाबाद में वंदना के भारतीय महिला हॉकी टीम के कप्तान बनने की खबर लोगों ने परिजनों को बधाई दी।
पहले रियो ओलंपिक और अब भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान, एक ही साल में दो बड़ी एचीवमेंट्स से वंदना ने देश का नाम रोशन किया है।
''मैं टीम की अगुआई करने को लेकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह बेहतरीन टीम है और हम सभी एक-दूसरे के कमजोर और मजबूत पक्षों को अच्छी तरह समझते हैं।'' - वंदना