Thursday, April 18, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

यूपी पुलिस में 12वीं पास नौजवानों के लिए मौके, महिला उम्मीदवार भी कर सकती हैं आवेदन 

अंग्वाल न्यूज डेस्क
यूपी पुलिस में 12वीं पास नौजवानों के लिए मौके, महिला उम्मीदवार भी कर सकती हैं आवेदन 

नई दिल्ली। नौकरी की तलाश में जुटे 12वीं पास नौजवानों को यूपी पुलिस बड़ा मौका देने जा रही है। उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में पुरुषों और महिलाओं के लिए जेल वार्डर के पदों पर सीधी भर्तियां होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार किस तरह से आवेदन कर सकते हैं इसके बारे मंे हम आपको बताने जा रहा हैं। आवेदकों को किसी अच्छे संस्थान से 12वीं पास करने वाले पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

जेल वॉर्डर के पदों पर भर्तियां

श्रेणी                   पुरुष          महिला

अनारक्षित               1507            314

अन्य पिछड़ा वर्ग         813             169

अनुसूचित जाति          632             131

अनुसूचित जनजाति       60               12

योग                    3012             626

आयु सीमा

आवेदन करने वाले महिला और पुरुष उम्मीदवार ने 1-07-2018 को 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हों पर 22 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हो और महिलाओं ने 25 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हों।


जरूरी योग्यता-

किसी भी बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।

ऐसे होगा चयन

लिखित परीक्षा, दस्तावेजों की संवीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चयन और अंतिम योग्यता सूची के चरणों के अनुसार होगा।

सैलरी- 

मैट्रिक्स लेबल 3-  21,700- 61,900 है।  

आवेदन शुल्क-

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 400 रुपए निर्धारित किया गया है।

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ऑफलाइन (ई चालान का उपयोग करके) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

Todays Beets: