सजना संवरना लड़कियों को बेहद पंसद होता है। लड़कियों को अपने बालें से भी बहुत प्यार होता है। कहा जाता है कि बाल ही महिलाओं की सुंदरता का अहम हिस्सा होते हैं। अमूनन हर बार एक ही तरह का हेयर स्टाइल बनाकर हम अपने लुक को बोरिंग बना देते है। अगर आप भी आर्कषण का केन्द्र बनकर खास लगना चाहती है और सुंदर दिखना चाहती है तो हम आपको बताते है कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल।
ट्रेडिशनल लुक
-
आगे से बालों का दो सेक्शन लें।
-
दोनों सेक्शन के बालों की एक साइडेड फ्रेंच चोटी बनाएं
-
पीछे के बचे बालों का बन बना लें।
-
दोनों फ्रेंच चोटियों को बन पर लपेटकर पीन की सहायता से कवर कर लें।
फ्लावर ब्यूटी
-
एक कान की एक तरफ शुरू करते हुए ढीली फ्रेंच चोटी बनाएं।
-
फ्रेंच चोटी आगे और पीछे के बाल लेते हुएं बनाएं।
-
कान तक फ्रेंच सागर चोटी गूंथने के बाद पूरी सादी बनाएं या खजूरी चोटी बनाएं।
-
हर एक गूंथ को छोटे-छोटे फूलों को लगाएं।
प्रिंसेस लुक
-
आगे पीछे से बाल छोड़ते हुए टॉप से बाल का एक सेक्शन अलग करें।
-
इसे बैक कॉम्बिंग करते हुए पफ बनाकर पिनअप करें।
-
अब एक कान से फ्रेंच चोटी बनाना शुरू करें और पीछे पफ के पास गोलाई में गूंथते हुए दूसरे कान तक गूंथें।
-
चोटी को पिन से पफ पर सेक्योर कर लें, फूलं से डेकोरेट कर लें।
-
फॉर यंग गर्ल
-
आगे से बालों का एक सेक्शन अलग करें, इसे बैक कॉम्बिंग करके पफ बनाएं।
-
दोनों कान के पास से बालों का एक सेक्शन लेकर लूज़ फ्रेंच चोटी बनाएं।