नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत होने वाली है ऐसे में बाजार में पेट और गले को सुकून देने वाले कई तरह के पेय पदार्थ दिखने लगे हैं, जल जीरा उनमें से एक है। जलजीरा पीने से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही गले में तरावट आती है। क्या आपको पता है कि जलजीरा पीने के और भी कई फायदे हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं, इसके फायदे के बारे में।
-जलजीरा पीने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। जीरा में लौह पदार्थ काफी पाया जाता है। इसलिए रोज जलजीरा पीने से खून की कमी नहीं होती है।
-गर्मी में डिहाईड्रेशन की भी समस्या होती है। जलजीरा इसमें भी फायदेमंद होता है। यह आंतों को ठीक रखता है।
ये भी पढ़ें - अगर तनाव के हो रहे हैं शिकार तो अपनाएं इन उपायों को और रहें तरोताजा
-जलजीरा पीने से वजन भी कम होता है। जलजीरा में कैलोरी नहीं होती है और यह शरीर के टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
-जलजीरा गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या भी जलजीरा पीने से दूर होती है।