नई दिल्ली। मौसमी फल आम को ऐसे ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है। आम में कई तरह के गुण पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को भी कम करने में मददगार साबित होते हैं। आम में बड़ी मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम और काॅपर पाया जाता है, इसके अलावा इसमें क्वारसीटिन, बीटाकेरोटीन और एस्ट्रागालीन भी पाया जाता है। इन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट में फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। आम शरीर में कोलेस्ट्राॅल की मात्रा को भी नियंत्रित भी करता है। यहां बता दें कि आम का प्रयोग कर किन बीमारियों से बचा जा सकता है इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
-आम का सेवन वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है। 150 ग्राम आम में करीब 86 कैलोरी ऊर्जा होती है, जो हमारे शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित कर ली जाती है।
-अगर आप अपने कम वजन से परेशान हैं तो जमकर आम का सेवन करें। आम में स्टार्च पाया जाता है, जो शुगर में परिवर्तित होकर वजन को बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें - इस नई दवा के इजाद से दोबारा पा सकेंगे सुनने की शक्ति
-पाचन प्रक्रिया में सहायक आम अपच और एसीडीटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। आम में पाए जाने वाले एंजाइम्स भोजन को पचाने में मदद करते हैं।
-जो लोग एनीमिया से ग्रसित हैं, उनके लिए आम काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रचूर मात्रा में आइरन पाया जाता है। नियमित और पर्याप्त रूप से आम का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ा देता है, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी दूर रहती है।