Wednesday, April 24, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

जानिए BP, कोलेस्ट्राल के साथ और किन अन्यों चीजों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है पपीता  

अंग्वाल संवाददाता
जानिए BP, कोलेस्ट्राल के साथ और किन अन्यों चीजों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है पपीता  

नई दिल्ली। पपीता एक ऐसा फल है जिसे लोग अक्सर बीमार होने पर ही खाना पंसद करते हैं, लेकिन यह हमारे सहेत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह हमारे बालों और त्वचा के लिए भी लाभदायक साबित होता है। यह एक ऐसा फल भी है जो पूरे वर्ष आपको आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाता है। इसके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं कि पपीता खाने से कई प्रकार की समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। यह फल डॉक्टरों के यहां चक्कर लगाने से भी बचा जा सकता है । आइए जानते हैं इसके अनेक लाभ और गुणों के बारे में...,

 

 

पेट के लिए लाभदायक

पपीते में विटामिन ए, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है। यह आसानी से पचने वाला फल है। इसलिए इसे वो लोग भी खा सकते हैं, जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है। यह पेट की पाचन शक्ति को ठीक करने में सहायता प्रदान करता है। इससे अमाश्य और आंत संबंधी परेशानियों में भी फायदा पहुंचता है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

 

त्वचा के लिए लाभदायक  

पपीते को खाने और उसको त्वचा पर लगाने से आप दाद, खाज, खुजली जैसी अन्य एलर्जी वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं । यह चेहरे पर झुर्रियां पडना, बालों का झड़ना चर्मरोग आदि बीमारियों में भी लाभदायक होता है।

 

 

बीपी को नियंत्रित

पपीते को रोजना अपने खाने में शामिल कर आप हाई बीपी की समस्या से राहत पा सकते हैं। यह बीपी को नियंत्रित करने में सहायक होता है।


 

 

कोलेस्ट्राल निंयत्रण

पपीते के सेवन से कोलेस्ट्राल के बढ़ने पर निंयत्रण किया जा सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

 

 

दिल व डायबीटीज के मरीज

पपीता खाना दिल व डायबीटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है। डॉक्टरों के द्वारा भी दिल व मुधमेह के मरीजों को पपीता खाने की सलाह दी जाती है।

 

 

ऊर्जा के स्तर में बढ़ोतरी

पपीता खाने से आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर में बढ़ोतरी होती है। जो लोग बहुत जल्दी छोटा-सा काम करके थक जाते है। उनके शरीर में ऊर्जा की कमी होती है। उन्हें नियमित रुप से पपीता खाना चाहिए।

Todays Beets: