Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

सुबह की जगह रात को नहाने के हैं कई फायदे, जानेंगे तो आप भी शुरू करेंगे नहाना

अंग्वाल न्यूज डेस्क
सुबह की जगह रात को नहाने के हैं कई फायदे, जानेंगे तो आप भी शुरू करेंगे नहाना

नई दिल्ली। सुबह सोकर उठने के बाद नहाना एक रोजाना की प्रक्रिया है लेकिन क्या आपको पता है कि नहाने को लेकर विशेषज्ञों के बीच अलग-अलग राय है। सुबह और शाम को नहाने के कई फायदे बताए गए हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह नहाने से मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत अच्छी रहती है लेकिन वहीं कई विशेषज्ञों क मानना है कि रात को सोने से आधे घंटे पहले नहाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए आज हम आपको बता रहे हैं कि सुबह और शाम में नहाने के क्या फायदे हैं। 

यहां बता दें कि न्यूयॉर्क में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि दोनों समय में नहाने के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन रात को नहाने से शरीर से दिनभर का पसीना, ऑयल और एलर्जी वाले तत्व निकलकर गहरी नींद मिलती है और त्वचा को दमकता हुआ बनाता है।

रात को नहाने के फायदेः

दिनभर की गंदगी साफ हो जाती है

-न्यूयॉर्क के डर्मटॉलजिस्ट डॉ. सामेर जबेर ने बताया कि, रात के समय नहाने से दिनभर की धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाती है क्योंकि इस गंदगी के साथ बिस्तर पर लेटने से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है और त्वचा संबंधित एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए रात को सोने से पहले नहाना बहुत जरूरी है।

-नहाने से ज्यादा जरूरी यह है कि आप रात को सोने से पहले चेहरे को धोएं, क्योंकि ऐसा नहीं करने से आपके तकिए पर दिनभर की गंदगी और तेल लग जाता है और आपके चेहरे पर मुंहासों का कारण बन सकता है।

नींद बेहतर 

नहाने से शरीर का तापमान सामान्य होता है, जिससे आपको जल्दी और गहरी नींद आती है। अधिकतर स्टडी में बताया गया है कि, सोने से कम से कम 90 मिनट पहले नहाने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है और गहरी नींद आती है। इसके साथ ही शॉवर लेने से दीमाग में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।

दमकती त्वचा 


रात में शरीर त्वचा की कोशिकाएं को खुद स्वस्थ बनाता है और मृत कोशिकाओं को हटाकर नयी कोशिकाओं का उत्पादन करता है। इसलिए डॉ. जबेर रात को कम से कम चेहरा धोकर सोने की बात पर जोर देते हैं। हालांकि, रात को नहाना आपके काम को आसान कर सकता है। 

सुबह के समय नहाने के फायदे

रचनात्मकता को बढ़ाता है

हार्वर्ड की एक स्टडी के अनुसार, सुबह के समय नहाने से दीमाग से सारा तनाव और दबाव हट जाता है और आपकी रचनात्मकता बढ़ती है, जिससे आप बेहतर सोच पाते हैं।

सुबह शेव करने से पहले नहाना जरूरी

डॉ. जबेर सुझाव देते हैं कि, जो पुरूष सुबह के समय शेव करते हैं, उनके लिए पहले सुबह के समय नहाना जरूरी है। क्योंकि, गुनगुने पानी से नहाने पर अविकसित बालों का विकास रूक जाता है और त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे बेहतर शेव हो पाती है।

कौन-सा विकल्प है बेहतर

एक्सपर्ट की राय और रिसर्च के आधार पर रात को नहाना बेहतर विकल्प है, जिससे दिनभर की थकान और गंदगी साफ होकर हमें दमकती त्वचा और गहरी नींद मिलती है। हालांकि, दिन में दो बार नहाने से भी कोई खतरा नहीं है, यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। लेकिन नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल ही करें और 10 मिनट से ज्यादा ना नहाएं। क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर का प्राकृतिक मॉइश्चर खो सकता है।

Todays Beets: