Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

अचानक व्यायाम छोड़ना हो सकता है खतरनाक, गंभीर बीमारी के हो सकते हैं शिकार

अंग्वाल न्यूज डेस्क
अचानक व्यायाम छोड़ना हो सकता है खतरनाक, गंभीर बीमारी के हो सकते हैं शिकार

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में इंसान के पास खुद को फिट रखने तक का वक्त नहीं है। इसके लिए वे जिम का सहारा लेते हैं। कई बार व्यस्तता के कारण वे वहां जाना भी बंद कर देते है लेकिन क्या आपको पता है कि अचानक व्यायाम छोड़ना आपकी सेहत के लिए महंगा पड़ सकता है। आईए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

डिप्रेशन का शिकार

आपको बता दें कि एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि अचानक व्यायाम छोड़ने से इंसान डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। यहां तक की गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं।  व्यायाम छोड़ने से मोटापा बढ़ने से लेकर हृदयाघात तक हो सकता है। कसरत छोड़ने से इंसान का शरीर सुस्त हो जाता है और मांसपेशियां सिकुड़ने लगती है।


ये भी पढ़ें - विभागीय चूक से करीब 13 हजार शिक्षकों के सामने नौकरी का संकट, सरकार ने की राहत देने की मांग 

मांसपेशियां होती हैं कमजोर

व्यायाम छोड़ने से हमारे शरीर में वीओ2 मैक्स की क्षमता में कमी आ जाती है। ऐसा होने का मतलब है कि मांसपेशियों के विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में आॅक्सीजन नहीं मिल पाता है। अगर आप दो से तीन हफ्ते तक व्यायाम नहीं करते हैं तो आपके शरीर में मांसपेशियां तेजी से कमजोर होने लगती है। ऐसे में आपको दूरी तय करने में ज्यादा समय लगेगा। वहीं कई हफ्तों तक व्यायाम छोड़ने से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ने लगती है।   यहां एक बात और बता दें कि व्यायाम के साथ शरीर को आराम देना भी काफी जरूरी है। व्यायाम करने के बाद इंसान को 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए। इससे शरीर को दोबारा काम करने की ऊर्जा मिलती है। ऐसे में अगर आप व्यायाम कर रहे हैं तो छोड़ने से पहले एक बार जरूर सोच लें।

Todays Beets: