Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

इन फूड को एक साथ खाना पड़ सकता है भारी, सेहत पर बन सकता है जानलेवा खतरा   

अंग्वाल संवाददाता
इन फूड को एक साथ खाना पड़ सकता है भारी, सेहत पर बन सकता है जानलेवा खतरा   

नई दिल्ली। खाने के शौकीन लोग अक्सर खाना खाने और बनाने में नए-नए एक्परीमेंट करते हैं, लेकिन कभी-कभी चीजों के बारे में पता न होने पर इसका हमारी सेहत पर असर पड़ता है। जो सेहत के लिए जानलेवा भी हो सकता है। तो आइए आज हम बताते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनको साथ में खाने से आपकी सेहत और जान दोनों पर आ बन सकती है।

 

 

तरबूज और पानी

तरबूज में 90 से 95 फीसदी पानी होता है। इसलिए इसे खाने के बाद पानी पीने से आपके पेट का पाचन रस पटला होने के कारण आपको पेट की गंभीर समस्या हो सकती है।

 

 

चाय और दही

अमूनन लोग जल्दी के चक्कर में चाय पीने के तुंरत बाद ही खाने के साथ दही खा लेते है। जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। चाय और दही दोनों ही एक प्रकार के एसिड होते हैं। दोनों का एक साथ सेवन आपके पाचन को नुकसान पहुंचा सकता है।

 


 

दही और फल

आयुर्वेद के मुताबिक दही और फलों को एक साथ खाना शरीर के लिए खतरा बन सकता है। एक साथ खाने पर यह आपके शरीर में एसिड बनाते हैं। जो आपके metabolism पर खराब असर डाल सकता है।

 

 

नींबू और दूध

नींबू की एक बूंद भी अगर दूध में पड़ जाती है तो वह मिनट में फट जाता है। ऐसा ही बिल्कुल इसके साथ सेवन से हमारे पेट में भी होता है। इसलिए इन दोनें का साथ सेवन भी हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है।

 

 

दूध और मीट

दूध और मीट के साथ सेवन भी हमारे शरीर के लिए बेहद ही नुकसानदायक साबित हता है। इसके साथ सेवन से पेट में खतरनाक एसिड बनता है। जो इसके साथ सेवन से भी बचिए।

Todays Beets: