नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें वैसे तो काफी समय से सुर्खियों में है पर सूत्रों के अनुसार अब इनकी शादी की तारीख तय हो गई है। दिलचस्प बात तो ये है कि कुछ समय पहले ही दीपिका ने रणवीर की फोटो पर ‘माइन’ लिखकर अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल किया था। बताया जा रहा है कि दीपिका-रणवीर की शादी की तारीख कुछ समय पहले ही तय हुई है। खबर है कि रणवीर और दीपिका की शादी 10 नवंबर को होने वाली है। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ होगी। जानकारी के मुताबिक दोनों का परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहा था पर किसी वजह से बात नहीं बन सकी, हालांकि यह बात तय है कि दोनों अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी मुंबई में ही देंगे।
ये भी पढ़े-मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए अरबाज खान जानिए कौन है वो लड़की
कुछ समय पहले खबर आई थी कि रणवीर और दीपिका ने लंदन में एक बंगला लिया है। कुछ समय पहले दीपिका रणवीर के माता-पिता के साथ लंदन गई थी जहां सभी ने मिलकर शादी के लिए साथ में शॉपिग की। बता दें कि दीपिका के पास फिलहाल एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग इरफान खान के इलाज की वजह से टल गई है। वहीं रणवीर इन दिनों हैदराबाद में सिम्हा की शूटिंग कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी का लुक आया सामने
कुछ समय पहले दीपिका मुंबई में अपनी मां के साथ गहनों की दूकान पर दिखी थीं जिसके बाद उनकी शादी की खबरें और चर्चा में आ गई। जानकारी के मुताबिक जब दीपिका और रणवीर श्रीलंका गए थे तभी उनका रोका भी हो गया था। रोके के समय दोने के परिवार वाले वहां मौजूद थे। वैसे तो दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं मगर दोनों एक्टर्स ने उन पर चुप्पी साध रखी है। वे दोनों ना तो उनकी पुष्टि कर रहे हैं ना ही खंडन।