नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के एक्टर निक जोनस की रिलेशनशिप की खबरें वैसे तो आम है पर कुछ समय पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का कहना था की प्रियंका किसी विदेशी से शादी करने की सोच भी नहीं सकती। अब प्रियंका के साथ भारत आए निक ने प्रियंका की मां से भी मुलाकात की जिसपर प्रियंका की मां का कहना है कि उन्हें नीक से बात करने का ज्यादा समय नहीं मिला जिस वजह से वे उनके बारे में ज्यादा नहीं जान सकी।
ये भी पढ़े-जल्दी दीपिका-रणवीर के घर बजेगी शहनाई
आप को बता दें कि इन दिनों प्रियंका के साथ भारत आए हुए हॉलीवुड एक्टर निक जोनस ने प्रियंका के परिवार के साथ डिनर के दौरान प्रियंका की मां से मुलाकात की मधु चोपड़ा का कहना है कि जब वह नीक के साथ डिनर पर गई थी तो उनके साथ और भी 10 लोग थे जिस वजह से उन्हें निक को जानने का मौका नहीं मिल पाया ऐसे में निक को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकती है।
ये भी पढ़े-मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए अरबाज खान जानिए कौन है वो लड़की
वहीं सूत्रों के मुताबिक निक प्रियंका को पंसद करने लगे हैं। निक विदेशी मीडिया के अनुसार निक ने प्रियंका को लिव-इन-पार्टनर बनने के लिए पूछा है। अब खबरें आ रही है कि ये दोने जल्द गोवा के लिए रवाना होगें। गौरतलब है कि निक और प्रियंका की रिलेशनशिप की सच्चाई तो कुछ हद तक इंस्टाग्राम के चेट पर भी नजर आती हैं। निक की तस्वीरों पर प्रियंका के फ्लर्ट मेसज इसका एक उदहारण है।
तो दूसरी तरफ निक भी प्रियंका की तारीफ करते नहीं थकते। प्रियंका की एक तस्वीर पर निक ने कमेंट किया की वो उनकी मुस्कुराहट के दीवाने हैं।