Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

बॉलीवुड के बिट्टू सिंह उर्फ रणवीर ने अपने जन्मदिन पर खरीदी नई कार

अंग्वाल संवाददाता
बॉलीवुड के बिट्टू सिंह उर्फ रणवीर ने अपने जन्मदिन पर खरीदी नई कार

 मुंबई। आज बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जन्मदिन है। खबर आ रही है कि रणवीर सिंह इस बार अपना 32 वां जन्मदिन पेरिस में मना सकते हैं। इससे पहले बुधवार को रणवीर ने मुंबई के बांद्रा इलाके में रुके हुऐ थे। हालांकि, रणवीर अक्सर यहां नजर आते रहते हैं। लेकिन इस बार खास बात यह है कि वे अपनी नयी कार में नजर आए। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी थीं। रणवीर सिंह ने अपने लिए एक शानदार कार खरीदी है। रणवीर को कार का बहुत शौक है। हाल में जारी हुए एक फोटो में वह अपनी नई ASTON MARTIN मॉडल की चमचमाती सफेद लक्जरी कार को ड्राइव करते हुए नजर आए। इस कार की कीमत 1.35 करोड़ से लेकर शुरू होकर 4.50 करोड़ तक के बीच है।

 

रणवीर सिंह काफी बिदांस मिजाज के एक्टर हैं और खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। रणवीर का ड्रेसिंग सेन्स भी कमाल का है। दरअसल, रणवीर की यह कार वाकई में काफी आलिशान लग रही है। अगर आप गाड़ियों के दीवाने हैं तो इस कार पर आपका भी दिल आ ही गया होगा।


 

अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात से लेकर पिछले साल बेफिक्रे तक रणवीर की बॉलीवुड में पर्फोरमेंस कमाल ही रही है। उनकी आने वाली फिल्म पद्मावती भी कई वजहों से खबरों में बनी हुई है। पद्मावती में दीपिका पादुकोण अहम किरदार निभा रहीं हैं। दीपिका और रणवीर काफी क्लोज हैं और इनके रिश्ते को लेकर आये दिन खबरें आती रहती हैं।

Todays Beets: