Saturday, April 20, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

 जानें उन हस्तियों के बारे में जिन्होंने अपने दम पर बनाया बॉलीवुड में मुकाम...

अंग्वाल संवाददाता
 जानें उन हस्तियों के बारे में जिन्होंने अपने दम पर बनाया बॉलीवुड में मुकाम...

मुंबई। भारतीय सिनेमा आज जो विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बन चुका है। इसे बुलंदियों तक ले जाने में निसंदेह कई अभिनेता और अभिनेत्रियों की अहम भूमिका रही है। इस फिल्म जगत में कुछ हस्तियां ऐसी भी थीं, जिन्होंने फिल्मी परिवार से ना होने के बावजूद अपने अभिनय का लोहा मनवाकर सफलता के कदम चूमे और दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज हम आपको फिल्मी जगत की कुछ ऐसी ही हस्तियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष किया और फिर सिनेमा के क्षेत्र में सफलता हासिल की। आइए जानते हैं फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले 9 अभिनेताओं के बारे में....

 

महमूद

महमूद का जन्म 29 सितम्बर 1932 को हुआ था। यह बहुत कम लोग जानते हैं कि महमूद अभिनेता होने के साथ फिल्म निर्देशक भी थे। महमूद ने जमकर दर्शकों को अपनी फिल्मों के माध्यम से हंसया। उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष की दिनों के दौरान एक मुर्गी विक्रेता और एक ड्राइवर के तौर पर भी काम किया था, सिनेमा जगत में उन्हें आज भी कॉमेडी का किंग माना जाता है। अपने अभिनय से वह जनता के बीच खूब लोकप्रिय हुए। उन्हें चार बार सिनेमा ने ‘बेस्ट कॉमेडियन’ के लिए फिल्म फेयर का पुरस्कार भी मिला। महमूद ने 71 साल की उम्र में 23 जुलाई 2004 में दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

 

राजकुमार

यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अभिनेता राजकुमार का असली नाम कुलभूषण पंडित था। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1929 में ब्लूचिस्तान में हुआ था। राजकुमार अपने डॉयलाग को लेकर आज भी सिनेमा में जाने जाते हैं। वह सिनेमा के बड़े अभिनेताओं में से एक थे। अभिनय करने से पहले राजकुमार एक पुलिस इंसपेक्टर थे। वह भी नॉन फिल्मी बैंकग्राउड से थे। राजकुमार ने 3 जुलाई 1996 को मुंबई में दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

देव आनंद

देव आनंद का पूरा नाम धर्मदेव आनंद था, लेकिन वह देव आनंद के नाम से प्रसिद्ध थे। देव आनंद का जन्म 26 सितम्बर 1923 में पाकिस्तान के पंजाब में हुआ था। देव आनंद ने अपने अभिनय से कई महिला दर्शकों को दीवाना बना दिया था। वह अपने अभिनय के खास अंदाज के चलते बॉलीवुड में महशूर थे। देव आनंद ने अभिनेता होने के साथ-साथ बतौर निर्माता, निर्देशक काम किया था। देव आनंद अपने संघर्ष के दिनों में एक क्लर्क की नौकरी किया करते थे। उन्हें आज भी बॉलीवुड में evergreen actor के रूप में याद किया जाता है। उनके फैन्स के लिए 3 दिसम्बर 2011 का दिन बेहद दुखी था क्योंकि वह इसी तारीख को लंदन में हार्टअटैक के कारण दुनिया से रूखस्त हो गए। उन्हें फिल्मफेयर, दादा साहब फाल्के और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

मनोज कुमार

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐब्टाबाद में हुआ था। मनोज कुमार का अन्य नाम भरत कुमार भी है। मनोज कुमार अभिनय करने से पहले बतौर लेखक फिल्म की कहानी लिखा करते थे। आज वह अपने 80 वर्ष के उम्र पड़ाव पर है। मनोज कुमार भी अपने अंदाज को लेकर बॉलीवुड में मशहूर हैं। उन्हें कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखी है। उन्हें फिल्मफेयर और पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है।

 

 

मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन चक्रवर्ती को बॉलीवुड मिथुन दा के नाम से बुलाता है। उनका जन्म 16 जून 1950 को कलकत्ता में हुआ था। मिथुन दा 67 साल के है और आज भी टीवी जगत के  डांस शो में बतौर जज काम कर रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड में बतौर एक डांसिग स्टार के तौर पर देखा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी मिथुन अभिनय में आने से पहले एक नक्सली थे।

 

 


मनोज बाजपेयी

मनोज बजायपेयी भी एक नॉन फिल्मी बैंकग्राउंड से हैं। मनोज का जन्म बिहार के चंपारण जिले में हुआ था। मनोज ने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है। आप जानकर हैरानी होगी कि मनोज अपने शुरूआती अभिनय के दौर में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से चार बार रिजक्ट हुए थे और वह बॉलीवुड में अपने शानदार  अभिनय के लिए ही जाने जाते हैं। उन्हे दो बार फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।

 

 

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से भी बॉलीवुड में जाना जाता है। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। अक्षय का जन्म 9 सितम्बर 1967 को अमृतसर में हुआ था। अक्षय भी सिनेमा जगत में नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से तालुक रखते हैं, लेकिन आज फैन्स के बीच पर अपनी जिंदा दिल्ली और अभिनय को लेकर मशहूर है। अक्षय अभिनय से पहले अपने संघर्ष के दिनों में बैंकॉक के एक होटल में बतौर वेटर काम किया करते थे। अक्षय को राष्ट्रीय पुरस्कार पद्म श्री से नवाजा गया है।

 

 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई को उत्तर प्रदेश में हुआ था। नवाज को बॉलीवुड में पहचान गेंग्स ऑफ वाससेपुर फिल्म से मिली थी। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह अपनी दमदार अभिनय के दम पर बनाई है। आपको बता दें कि वह अपने संघर्ष के दिनों में दिल्ली में बतौर एक वॉचमैन काम किया करते थे। आज वह सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। नवाज को कई फिल्मों के लिए अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया है।

 

इरफान खान

इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को हुआ था। इरफान ने अपने अभिनय का जलवा सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड तक बिखेरा है। इरफान को बॉलीवुड में उनके अभिनय के खास अंदाज के लिए जाना जाता है। संघर्ष के दिनों में इरफान के हालात ऐसे थे कि उनके पास जूरासिक पार्क में फिल्म देखने तक के पैसे नहीं होते थे और आज वह वहां पर अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। इरफान खान को उनके अभिनय के लिए फिल्मफेयर समेत राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

 

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा आज सिनेमा जगत में एक बड़े कॉमेडियन हैं। कपिल का जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था। कपिल कॉमेडी के साथ अभिनय में अपना हाथ अजमा चुके हैं। कपिल ने अपने कॉमेडी से अपने फैन्स को खूब हांसते हैं। कपिल बतौर कॉमेडियन के अलावा उत्पादक और गायक के तौर पर भी काम करते हैं। कपिल शर्मा ने बहुत छोटी ही उम्र में अपने पिता को खो दिया था। अपने परिवार को चलाने के लिए वह जागरण में गाने गाया करते थे। आज वह सिनेमा जगत में कॉमेडी किंग के रूप में देखे जाते हैं।    

 

 

 

 

 

    

Todays Beets: