मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अक्षय की यह फिल्म आजादी के बाद 1948 में लंदन में आयोजित हुए ओलिंपिक गेम्स में पहली बार गोल्ड जीतने वाली इंडियन हॉकी टीम की कहानी पर अधारित है।इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। इस फिल्म में टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय अक्षय के अपोजिट नजर आयेंगी।
आपको बता दें कि मौनी रॉय टीवी की बहुत लोकप्रिय कलाकार है। हाल ही में उन्होंने नागिन का सीजन वन और टू में काम किया था। ये दोनों ही शो, छोटे पर्दे के सुपरहिट शो हैं।
इस फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में चल रही है ,अक्षय ने फिल्म का फर्स्ट लुक ट्विटर पर जारी किया है। इस ट्वीट में अक्षय ने फिल्म में अपने लुक की जानकारी देते हुए पहले दिन हुई शूटिंग का जिक्र किया है।