मुंबई। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट नितिभा कौल सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन -10 की वजह से चर्चा में आई थीं। शो के खत्म होने के बाद भी वो लाइमलाइट में बनी रहीं, जिसके पीछे एक नहीं कई कारण हैं। आम आदमी से सेलिब्रिटी बनीं नितिभा अब एक नया शो होस्ट करेंगी। इसके अलावा वो दिल्ली और मुंबई में मौजूद अपने फैंस के लिए क्लब में परफॉर्म करती हैं, लेकिन हाल ही में वो बॉलीवुड स्टार किड के साथ पार्टी करने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह स्टार किड कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान है। नितिभा को दिल्ली के एक क्लब में सुहाना के साथ चिल करते हुए देखा गया है। जहां वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहीं थीं।
सुहाना के साथ नितिभा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल, नितिभा यूट्यूब पर एक होस्ट के रूप में नजर आई है, जो अपने फैंस के साथ जानकारी शेयर करती हैं। इसके अलावा वो डेटिंग बेस्ड शो में मनु पंजाबी के साथ नजर आने वाली हैं। मनु भी बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। नितिभा ने बताया कि शो कपल की योग्यता को जज करेगा और जो आखिर तक साथ बने रहेंगे उन्हें भारत का सबसे प्यारा कपल कहा जाएगा।
बता दें कि बिग बॉस 10 की कंटेसटेंट रही नितिभा कौल ने अपना लेटेस्ट वीडियो शूट को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नितिभा ने फिल्पग्राम वीडियो टीजर के तौर पर शेयर किया और लिखा कि क्लियर पिक्चर के लिए थोड़ा इंतजार करें।
उन्होनें लिखा कि कल के फोटोशूट की झलकियां आपके साथ पिक्चर शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं। नितिभा बिग बॉस में नॉन सेलिब्रिटी बिग बॉस में शामिल हुई थी लेकिन अब वो खुद एक स्टार बना चुकी हैं।