मुंबई। बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम से जुड़े उनके 18.6 मिलियन फैन्स के साथ उनकी बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बचपन की यह झलक खुद दीपिका ने अपने फैन्स को दिखाई है। शुक्रवार को दीपिका ने एक न्यूजपेपर आर्टिकल में छपी अपनी तस्वीर साझा की , जिसमें वे छोटी बहन अनीषा पादुकोण के साथ दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर उस वक्त है कि जब दीपिका 12 और उनकी बहन 7 साल की थीं। फोटो में दीपिका और अनीषा सोफे पर बैठे हुए हैं, पीछे दीवार पर उनके फेवरेट स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो और उनकी बहुचर्चित फिल्म टाइटैनिक की फोटो लगी हुई है। साथ ही दीपिका और अनीषा की अन्य तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।
दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को अब तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग लाइक और ढाई हजार से ज्यादा कमेंट्स कर चुके हैं। लाखों फैन्स के साथ दीपिका के कथित ब्वॉयफ्रेड़ रणवीर सिहं को भी यह तस्वीर काफी पसंद आई, उन्होने दीपिका की इस तस्वीर पर अपना रिएक्शन भी दिया।
आपको बता दें कि, अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साधने वाले रणवीर सिहं और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे की तस्वीरों पर रिएक्शन देना नहीं भूलते। लगभग 19-20 साल पुराने इस आर्टिकल में दीपिका ने बताया कि सोफा-कम-बैड घर में उनकी सबसे पसंदीदा जगह है। पढ़ाई, संगीत सुनते या दोस्तों से बात करते वक्त वे इसी जगह पर बैठना पसंद करती हैं। जबकि कम्प्यूटर अनीषा को बेहद पसंद है, अपना ज्यादातर वक्त वे कम्प्यूटर के साथ बिताती हैं। गौरतलब है कि, मशहूर बैडमेंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बड़ी बेटी दीपिका ग्लोबल एक्ट्रेस, जबकि अनीषा मशहूर गोल्फर हैं।
आखिरी बार फिल्म ट्रिपल एक्सः रिटर्न ऑफ जेंडर केज में नजर आई दीपिका फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग कर रही हैं पद्मावती में दीपिका के अलावा रणवीर सिहं और शाहिद कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे।