मुबंई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया का बीते दिन चड़ीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के समय वहां मौजूद लोगों ने उनकी मदद करने के बजाय उनके साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। लोगों के इस बुरे व्यवहार पर नेहा बहुत गुस्सा हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा के साथ यह सड़क हादसा तब हुआ जब वह चड़ीगढ़ में अपने शो ‘नो फिल्टर नेहा’ की शूटिंग करके लौट रही थी। लोगों ने उनकी मदद दो नहीं की लेकिन उसकी फोटो लेने के साथ ही कुछ तो उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। इस घटना में नेहा को कोई गंभीर चोट तो नहीं आई है लेकिन उन्हें कंधे में दर्द की शिकायत की है, जिसका इलाज वह करवा रही हैं।
नेहा ने इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ में अपने एक शो के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट की ओर जा रही थीं। रास्ते में उनकी कार दर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन दुर्घटना देखने को लगी भीड़ ने जब देखा कि गाड़ी में मैं मौजूद हूं तो लगे मेरे फोटो खींचने। इतना ही नहीं नेहा ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि लोग मदद के लिए नहीं बल्कि सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके करीब आ रहे थे। हादसे के बाद सड़क पर आधे घंटे के लिए जाम लग गया। जिसमें नेहा फंसी रही। इसके बाद वह मुंबई के लिए फ्लाइट लेकर रवाना हो गई।
यह भी पढ़े- कपिल शर्मा ने आने वाली ‘फिरंगी’ के बारे में किया यह बड़ा खुलासा...
बता दें कि नेहा जिस शो की शूटिंग के लिए चड़ीगढ़ गई थी। इस साल उसका सीजन-2 आने जा रहा है। नेहा का इस शो का पहला सीजन काफी लोकप्रिय रहा था।