नई दिल्ली। बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने हजारों फैंस का दिल तोड़ दिया। अमेरिकी मीडिया के अनुसार प्रियंका ने अपने ब्याॅयफ्रेंड निक जोनास से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। बता दें कि 36 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनास के साथ कई महीनों से डेट कर रहीं थी। वे निक को भारत लेकर भी आईं और अपने परिवार से भी मिलाया था।
गौरतलब है कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस बात से पूरी तरह से इंकार किया था कि उनकी बेटी किसी विदेशी से शादी करने जा रही है। अमेरिकी वेबसाइट पीपुल्स डाॅट काॅम के अनुसार निक ने सगाई के लिए अंगूठी ‘टिफन्नी’ स्टोर से खरीदी थी। अब बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - नहीं रहीं फिल्म अभिनेत्री रीता भादुड़ी, टीवी जगत में छाया मातम
यहां बता दें कि निक से सगाई के लिए प्रियंका ने सलमान की फिल्म ‘भारत’ को भी छोड़ दी थी। प्रियंका के फिल्म को छोड़ने की जानकारी डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका निक को ज्यादा समय देना चाहती हैं और हम उनके फैसले से काफी खुश हैं।