मुंबई। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों मंे रहने वाले बाॅलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने एक बार अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि म्यूजिक कंपनियां गायकों के साथ ज्यादती करते हैं। इससे तो अच्छा होता कि वे पाकिस्तान में पैदा होते! कम से कम वहां गायकों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। पाकिस्तान में गायकों से कोई अतिरिक्त पैसों की वसूली नहीं की जाती है लेकिन भारत में म्यूजिक कंपनियां गायकों से पैसों की वसूली की जाती है। सोनू निगम के द्वारा दिया गया बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि सोनू निगम ने म्यूजिक कंपनियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पाकिस्तानी गायकों से यह नहीं कहती है कि गाने के लिए पैसे दो लेकिन वे अपने ही देश के गायकों से गाना गवाने के लिए पैसों की मांग करती है। इसके आगे सोनू निगम ने कहा कि कि अगर हम पाकिस्तान से होते तो शायद अच्छा होता।
ये भी पढ़ें - बिना मोदी-शाह के हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक, कार्यकर्ताओं को मिले आगामी चुनाव में जुटने के निर्देश
यहां बता दें कि सोनू निगम आगे कहते हैं कि इसी वजह से बॉलीवुड फिल्मों में अच्छे गानें नहीं बन पा रहे हैं। पहले नया संगीत बनाया जाता था लेकिन अभी सिर्फ रीमिक्स बनता है। अब म्यूजिक कंपनियां म्यूजिक कंपोज करती हैं, इसलिए अच्छे गानों की उम्मीद न ही की जाए। सोनू निगम के इस बयान पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।