नई दिल्ली। राफेल विमान की खरीदारी को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रही है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने रिलायंस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए विमान के निर्माण का जिम्मा उसे दे दिया, जबकि अनिल अंबानी ने खुद राहुल गांधी को पत्र लिखकर इसे महज एक अफवाह बताया था। उन्होंने कहा कि राफेल के जिन 36 विमानों का सौदा भारत सरकार द्वारा फ्रांस से किया गया है उसका एक भी पुर्जा यहां नहीं बनाया जा रहा है। अब कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी अपने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बातों को आगे बढ़ाते हुए अंबानी पर आरोप लगा दिया है। इस पर अनिल अंबानी ने पार्टी को कानूनी नोटिस भेजा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लड़ाकू विमान राफेल की फ्रांस से खरीद में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप सरकार पर लगाते रहे हैं। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया और रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री पर देश से झूठ बोलने का आरोप लगा दिया। हालांकि इसका रक्षा मंत्री ने जवाब भी दिया था कि दोनों देशों के बीच हुए समझौते की वजह से विमान की कीमत सार्वजनिक नहीं की जा सकती है।
ये भी पढ़ें - यूनिटेक बिल्डर्स के फ्लैट खरीदारों को ‘सुप्रीम’ राहत, कहा- निजी संपत्ति बेचकर ग्राहकों को दिए...
यहां बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी अपने अध्यक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए रिलायंस ग्रुप पर आरोप लगाया है। इस पर अनिल अंबानी ने कांग्रेस पार्टी को लीगल नोटिस भेजा है। अनिल अंबानी ने अपने नोटिस में कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो वे उसे पेश करें, नहीं तो अपना मुंह बंद रखें। ऐसा नहीं करने पर उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
गौर करने वाली बात है कि रिलायंस द्वारा भेजे गए नोटिस पर जयवीर शेरगिल ने कहा कि वे इस तरह के नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस विमान सौदे के द्वारा रिलायंस को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।