बंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा नेताओं और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। देर रात चिकमंगलूर इलाके में बाईक सवार कुछ लोगों ने भाजपा नेता मोहम्मद अनवर की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अनवर भाजपा के मुख्य सचिव थे। भाजपा नेता की हत्या के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। खबरों के अनुसार मोहम्मद अनवर रात साढ़े 9 बजे के करीब किसी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी बीच बाईक सवार अपराधियों ने उनपर हमला बोल दिया और चाकू मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बुरी तरह से घायल अनवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें - गुजरात में अनियंत्रित ट्रक पुल से नीचे गिरा, 7 लोगों की मौत और 24 घायल
यहां बता दें कि पुलिस ने इस घटना को आपसी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल पुलिस को हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बसावनहल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।