Thursday, April 25, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

2019 में पिछली बार से बड़ी जीत दर्ज करेंगे,भारत को बनाएंगे आतंकवाद-गंदगी-भ्रष्टचार मुक्त देश - अमित शाह

अंग्वाल न्यूज डेस्क
2019 में पिछली बार से बड़ी जीत दर्ज करेंगे,भारत को बनाएंगे आतंकवाद-गंदगी-भ्रष्टचार मुक्त देश - अमित शाह

नई दिल्ली ।  भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि हम भारत को आतंकवाद गंदगी और भ्रष्टचार मुक्त देश बनाएंगे। उन्होंने आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कहा कि इस बार पार्टी की जीत 2014 से भी बढ़ी जीत होगी। वहीं अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वंशवाद वाले बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति है। राहुल गांधी भारत की गरिमा को नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही राहुल अमेरिका में जाकर वंशवाद को भारत का हिस्सा बताते हो, लेकिन भारत की जनता इस वंशवाद को नकारती है। 

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस के शासनकाल में देश में काफी भ्रष्टाचार था। लेकिन आज स्थिति में तेजी से सुधार आ रहा है। हमारी सरकार आतंकवाद, गंदगी के साथ भ्रष्टाचार समाज बनाने के लिए वचनबद्ध है। कार्यतकारिणी की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बैठक में इस बात पर आम सहमति बनी कि आगामी लोकसभा चुनावों में पिछली बार से भी बड़ी जीत दर्ज की जाएगी। 


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन के बारे में जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने कहा- शाह जी ने बंगाल केरल में हुई हिंसा की निंदा की। अमित शाह ने राहुल गांधी की वंशवाद वाली सोच को गलत करार देते हुए जनता द्वारा उनकी सोच को खारिज करने की बात कही। उन्होंने कहा वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति में है, जिसे जनता खारिज करती है। राहुल देश को वंशवाद की राजनीति देना चाहते हैं। 

Todays Beets: