नई दिल्ली । भारत की सीमाओं पर साजिश रच रहे चीन पाकिस्तान को बुधवार भारत सरकार ने उस समय झटका दिया, जब देश में पहली बार लड़ाकू विमान सुखोई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी के ऊपर किया गया, जिसमें भारत को सफलता हासिल हुई है। इसके साथ ही भारत ने एक इतिहास बना दिया है। भारत सरकार ने इस सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सुखोई फाइटर जेट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को फायर करने का परीक्षण सफल हो गया। ब्रह्मोस को सुखोई-30MKI के टेस्ट किया गया था। इस ट्रायल को पहले से ही 'खतरनाक जोड़ा' माना जा रहा था। इस टेस्ट के सफल होने से भारत आंतकी ठिकानों को आसानी से निशाना बना सकेगा, अंडरग्राउंड बने परमाणु बंकरों को नष्ट किया जा सकेगा और युद्धपोत भी इसकी जद में होंगे। पहले खबर आई थी कि अगर टेस्ट सफल हो गया तो शुरुआती स्तर पर 42 सुखोई फाइटर जेट्स पर ब्रह्मोस मिसाइल को लगाया जाएगा। जून 2016 से दो सुखाई फाइटर जेट के साथ इसका ट्रायल रन चल रहा था।