पुंछ।
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ के बालाकोट और राजौरी के मांजाकोट व भींबर गली सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना पाकिस्तान द्वारा रकी जा रही गोलीबारी का डटकर जवाब दे रही है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने अकेले जून में ही 23 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
ये भी पढ़ें— देश के प्रथम नागरिक पद के लिए मतदान आज, रामनाथ गोविंद और मीरा कुमार के बीच होगा मुकाबला
इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना इस महीने में कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुकी है। 12 जुलाई को कुपवाड़ा में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे, वहीं 9 जुलाई को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों, मोर्टार से हमला किया था, तो 29 जून को पुंछ भी की गई फायरिंग में दो जवान घालन हो गए थे। वहीं पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर संघर्ष विराम का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने इस साल अब तक 542 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 18 लोग मारे गए।
ये भी पढ़ें— जामा मस्जिद के इमाम ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा अलगाववादियों से बात कर घाटी में बनाएं शांति का माहौल
भारतीय सेना ने चार पाक सैनिक किए ढेर
पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान भारतीय सैनिकों ने पाक सेना के एक वाहन पर निशाना साधा। इसमें पाक सेना के चार जवान नदी में डूब गए। पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मुजफ्फराबाद से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आठमुकाम में नीलम नदी के पास चल रहे वाहन को निशाना बनाया गया। गोलीबारी से वाहन नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि एक सैनिक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि चार में से तीन की खोज जारी है।